Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

गुजरात इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफ़ैक्चरिंग हब के रूप में आगे बढ़ने को तैयार : मुख्यमंत्री

-मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की जापान में निचिकॉन कॉर्पोरेशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

गांधीनगर, 30 नवंबर । मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपनी जापान यात्रा के दौरान जापान के अग्रणी उद्योग समूह निचिकॉन कॉर्पोरेशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में कंपनी के प्रतिनिधियों ने कंपनी के भारत में कार्यरत प्रोजेक्ट्स के विषय में जानकारी साझा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को इलेक्ट्रिक वाहनों तथा एनर्जी स्टोरेज उद्योग में कंपनी के उत्पादों के विषय में भी अवगत कराया।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशादर्शन में गुजरात इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) मैन्युफ़ैक्चरिंग हब के रूप में विकास कर रहा है। ईवी सेक्टर को प्रोत्साहन देने के लिए गुजरात ने ईवी पॉलिसी भी कार्यान्वित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ईवी पॉलिसी प्रधानमंत्री के ग्रीन मोबिलिटी को वेग देने के विचार को साकार कर गुजरात में ई-व्हीकल को अधिक प्रेरित करने में उपयुक्त बनी है। पटेल ने कंपनी के प्रतिनिधियों से गुजरात में विद्यमान अपार संभावनाओं एवं समग्र भारत में उभर रहे ईवी बाज़ार का लाभ लेने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तथा गुजरात ग्रीन ग्रोथ की दिशा में अग्रसर हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने निचिकॉन कॉर्पोरेशन के प्रतिनिधियों को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में सहभागी होने का निमंत्रण भी दिया। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ मुख्य सचिव राज कुमार तथा गुजरात के प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य भी सहभागी हुए।

error: Content is protected !!