
कूचबिहार, 30 नवंबर । जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के जलपाईगुड़ी सेक्टर के अंतर्गत 06वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बॉर्डर आउट पोस्ट ओरन के सीमा जवानों ने ड्रोन की मदद से एक पशु तस्कर को पकड़ा है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक का नाम भासन सूत्रधर (70) है। बीएसएफ ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में बटालियन में शामिल किये गए ड्रोन नाइट विजन ड्रोन की मदद से पशु तस्करी के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बीओपी ओरान के गश्ती दल ने बीओपी ओरान के चार क्षेत्र में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को बांग्लादेश की ओर जाते हुए देखा। जिसके बाद जवानों ने ड्रोन ऑपरेटर के निशानदेही पर अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध घुसपैठिए जमीन और नदी के उतार-चढ़ाव का फायदा उठाकर बांग्लादेश की ओर अलग-अलग दिशाओं में भाग गए। फिर भी जवानों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ने में कामयाब हो गए। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक को जब्त बांग्लादेशी मुद्रा के साथ आगे की कार्रवाई के लिए मेखलीगंज थाने को सौंप दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

