Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मनोहर हत्याकांड : भाजपा ने पीड़ित परिवार को दिए पांच लाख

मनोहर हत्याकांड : भाजपा ने पीड़ित परिवार को दिए पांच लाख

शिमला, 23 जून (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी उपमंडल में हुए मनोहर हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। 21 वर्षीय मनोहर का शव टुकड़ों में बरामद हुआ था। एक विशेष समुदाय के परिवार पर मनोहर की हत्या का आरोप है। प्रदेश की मुख्य विपक्षी भाजपा ने मनोहर के परिजनों को पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया। प्रदेश भाजपा के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। हाल ही में भाजपा ने मृतक मनोहर के परिवार की मदद के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चंबा में प्रदर्शन के दौरान कहा कि इस राशि से मनोहर के घर-परिवार को गुजर-बसर करने में मदद मिल सकेगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर में मनोहर को न्याय देने की गुहार लगाई जा रही है। इसके लिए चंबा के साथ प्रदेशभर में भाजपा नेताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किए।

मृतक मनोहर छह जून को लापता हुआ था। नौ जून को उसका शव नाले में पड़े एक बोरे में मिला था। विशेष समुदाय के एक परिवार पर मनोहर को बड़ी बर्बरता से मौत के घाट उतारने का आरोप है। हत्यारों ने उसके शव के कई टुकड़े किए। मनोहर अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने इस सिलसिले में आरोपित परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

सोशल मीडिया में मृतक मनोहर की तस्वीरें वायरल होने के बाद हिंदू संगठन उग्र हो गए। गुस्साई भीड़ ने बीते गुरुवार को आरोपितों के दो मकानों को आग के हवाले कर दिया था। इस हत्याकांड को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को निशाने पर ले रहा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मनोहर हत्याकांड की एनआईए जांच की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!