Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

तीन किलोग्राम चरस के साथ नेपाली गिरफ्तार

तीन किलोग्राम चरस के साथ नेपाली गिरफ्तार

कुल्लू, 24 जून ।  थाना कुल्लू के अंतर्गत मणिकरण घाटी में पुलिस ने चरस की बड़ी खेप बरामद की है। चरस की खेप कहां से खरीदी गई और कहां पहुंचाई जानी थी इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। नशा तस्करी का मामला शुक्रवार देर सांय उस दौरान सामने आया जब पुलिस दल चौहकी पुल पर नाका पर मौजूद था। इस दौरान पुलिस ने टेक्सी एचपी 01 के – 6991 को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान पुलिस ने गाड़ी से तीन किलो 15 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी रोशन लाल (40) पुत्र श्याम लाल निवासी गांव कटाह, डाकघर तुलसीपुर जिला ढाँग आँचल रावती, नेपाल के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

error: Content is protected !!