Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

साढ़े चार करोड़ रुपए की ठगी मामले में तीन गिरफ्तार

साढ़े चार करोड़ रुपए की ठगी मामले में तीन गिरफ्तार

कुल्लू, 24 जून । जिला कुल्लू में हुए ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने साढ़े चार करोड़ रुपए की ठगी मामले में नोएडा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यही नहीं आरोपियों से केश में खरीदी गई 20 लाख रुपए की गाड़ी भी कब्जे में ली गई है।

पुलिस ने नोएडा में स्थित आरोपियों के ऑफिस में दबिश दी जहां से पुलिस ने एक कम्पयुटर, दो प्रिन्टर, दो पैन ड्राईव, सात लैपटाँप, 26 मोबाइल फोन सहित अन्य सामान कब्जे में ले लिया।

पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने शनिवार को बतया कि जिला कुल्लू के मौहल गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस थाना भुन्तर में एक शिकायतपत्र प्रस्तुत किया था। शिकायतकर्ता ने बतलाया था कि उसके साथ इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर साइबर फ्रॉड हुआ है। पुलिस ने 14 सितंबर 2022 को अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420,120 B, 467, 468, 469, 471 पुलिस थाना भुन्तर में मामला दर्ज किया गया ।

साईबर ठगों द्वारा शिकायतकर्ता को अलग-अलग नम्बरों से फोन करके अलग-अलग बैंक खातों में रुपये जमा करवाने के लिए फर्जी काल आते थे। साइबर ठगों द्वारा शिकायतकर्ता से कुल 4.5 करोड़ रुपये की ठगी की गई ।

टीम ने नोएडा सैक्टर -01 और वैशाली नोएडा में दो अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर दो फर्जी काल सैंटरों का भाण्डा फोड़ किया तथा जिस नम्बर से शिकायतकर्ता को फर्जी फोन काल्ज़ आते थे उसके साथ अन्य प्रकार के गैजैट्स बरामद किए गए ।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने बताया कि इस दबीश में तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है तथा उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है । जिनकी पहचान गोविन्द कुमार पाण्डेय पुत्रश्याम बिलक्ष्ण पांण्डेय गांव कुलहरिया, डा0 कुलहरिया, थाना बाबू बरही तहसील—जिला मधुबनी बिहार, नितिश कुमार मुकेश पुत्र जीवन किशोर सरहन निवासी गांव कल्हरिया, डाकघर कुल्हरिया, तहसील बाबूबड़ी, जिला मधुबनी बिहार, पंकज वर्मा निवासी बिहार के रूप में हुई है। तीनों आरोपी बी टेक और एमकॉम क्वालीफाइड हैं। कहां कहां कितनी ठगी की गई यह जांच के दौरान पूरा प्रकरण सामने आएगा।

error: Content is protected !!