Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मणिपुर वायरल वीडियो मामला : गृह मंत्रालय ने सीबीआई को सौंपा जांच का जिम्मा

नई दिल्ली, 27 जुलाई। गृह मंत्रालय ने मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई अभद्रता एवं दुर्व्यवहार की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया है। सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न करके घुमाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसे लेकर विपक्ष लगातार केन्द्र और राज्य सरकार की आलोचना कर रही है और संसद के दोनों सदनों में मणिपुर के हालात पर चर्चा की मांग कर रही है।

मणिपुर में मैतेई समुदाय को एसटी श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को रैली का आयोजन हुआ था। ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर ने इस रैली का आयोजन किया था। रैली के दौरान हिंसा भड़क गई थी। अभी तक इस हिंसा में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है।

error: Content is protected !!