Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

एनआईए की बड़ी कार्रवाई, आईएसआईएस में भर्ती करवाने वाला डॉक्टर पुणे से गिरफ्तार

मुंबई, 27 जुलाई । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को पुणे जिले के कोंढवा इलाके में जाल बिछाकर आईएसआईएस में भर्ती करवाने वाले एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपित डॉक्टर की पहचान अदनान अली सरकार (43) के रूप में की गई है। एनआईए ने डॉ. अदनान अली सरकार के घर से आतंकवादियों से संबंधित कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए हैं।

एनआईए सूत्रों के अनुसार एजेंसी ने इस मामले में मुंबई से तीन और ठाणे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान ताबीश नासीर सिद्दीकी, जुबेर नूर मोहम्मद शेख इर्फ अबू नुसेबा, शर्जिल शेख और जुल्फीकार अली बारूदवाला के रूप में की गई है। ये सभी आरोपित इस्लामिक स्टेट (आईएस), इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवेंट (आईएसआईएल), इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) , खुरासान में आईएसआईएस-के , आईएसआईएस आदि आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों में शामिल थे। डॉ. अदनान अली युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल करने के लिए काम कर रहा था। इसकी मुख्य जिम्मेदारी आईएसआईएस मॉडल को जन-जन तक पहुंचाना था। इस मॉडल को महाराष्ट्र में लाने में डॉ. अदनान अली की महत्वपूर्ण भूमिका थी। इस मामले की गहन छानबीन एनआईए की टीम कर रही है।

error: Content is protected !!