Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ठाणे में भारी बारिश का कहर जारी, कल्याण स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पानी में डूबा

मुंबई, 27 जुलाई । ठाणे जिले में गुरुवार सुबह से ही भारी बारिश होने के कारण कल्याण स्टेशन और आस पास के रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए हैं। इससे मध्य रेलवे की सेवा बाधित हो गई है। भारी बारिश के चलते कल्याण, डोंबिवली सहित ठाणे के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। इसकी वजह से सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है।

जानकारी के अनुसार कल्याण-डोंबिवली में आज सुबह से बारिश हो रही है। दोपहर में बारिश ने विराम ले लिया था लेकिन दोपहर बाद फिर से तुफानी बारिश शुरू हो गई। इससे छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर रोड इलाके में पानी जमा हो गया है। साथ ही शहर के अन्य निचले इलाकों में भी जलभराव हो गया है। बारिश का पानी रेलवे ट्रैक पर आ जाने से पटरियां लबालब हो गई है। पटरी न दिखने से मध्य रेलवे लोकल सेवा बाधित हो गई है।

इसी तरह ठाणे में भी दोपहर से बारिश बढ़ गई है। इससे ठाणे के घोड़बंदर रोड पर मानपाड़ा, आनंद नगर, ओवला में बारिश का पानी जमा हो गया है। ठाणे में पिछले आठ घंटों में 88 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि पिछले एक घंटे में 25 मिमी बारिश दर्ज की गई है। शहर के पाचपाखारी इलाके में एक सोसायटी की सुरक्षा दीवार गिर गई। सौभाग्य से, इस घटना में किसी को चोट या हानि नहीं हुई। मौसम विभाग के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पुणे, सतारा के घाट क्षेत्र, कोल्हापुर के कुछ हिस्सों, हिंगोली, यवतमाल, परभणी और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसलिए राज्य सरकार की ओर से सभी नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

error: Content is protected !!