Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

हार-जीत की बाजी लगाते 14 अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद, 02 सितम्बर । थाना जसराना पुलिस टीम ने शनिवार को हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से कुल 65,500 रुपये व 52 ताश पत्ते बरामद किये हैं।

थानाध्यक्ष जसराना महेश सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे, तभी उन्होंने जुआ होने की सूचना मिली। जिस सूचना पर उन्होंने छापेमार कार्यवाही की तो हड़कम्प मच गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुये 14 अभियुक्तों संजू, जय सिंह, राशी, कमलेश, पंकज, शीलेस, वेदराम, रनवीर सिंह, विजेन्द्र सिंह, सन्तोष, कृपाल सिंह, भूरे, नेत्रपाल सिंह, भोले को सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस टीम द्वारा कुल 65500 रुपये व 52 अदद ताश पत्ते बरामद किये हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की गई है। उनका कहना है कि जुआरियों के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा।

error: Content is protected !!