Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

काशी में सोमवार को नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा कालभैरव

वाराणसी, 01 दिसंबर  । बाबा कालभैरव सोमवार (04 दिसंबर) को डोली पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। बाबा कालभैरव के जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय आयोजन के दौरान बाबा की भव्य डोली यात्रा शहर में निकलती है। जन्मोत्सव में 05 दिसंबर को अष्ट भैरव पूजन होगा। जन्मोत्सव महाआरती मध्य रात्रि 12 बजे होगी। तीसरे दिन 06 दिसंबर को भक्तों में प्रसाद वितरण के लिए भंडारा लगाया जाएगा। सभी आयोजन बड़ी पियरी चौखंडी वीर स्थित बाबा श्री कालभैरव के मंदिर से किया जाएगा।

मंदिर के महंत के मुताबिक 04 दिसंबर की दोपहर 12 बजे बाबा कालभैरव की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, ऊंट, बैल, लाग विमान, काली प्रतिमा, औघड़ स्वरूप भूत प्रेतों की टोली, पंचदेवता स्वरूप अष्ट भैरव झांकी, निशान ध्वज आदि होंगे। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गिरी होंगे। उनके साथ संत-महंत भी रहेंगे। शोभायात्रा की अगुवाई किन्नरों की टोली करेगी।

बाबा विश्वनाथ की नगरी में उनका दर्शन तभी सफल माना जाता है जब भक्त भूतों के संघ के नायक बाबा भैरवनाथ का दर्शन करते हैं। मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को देवाधिदेव महादेव की क्रोधाग्नि से प्रकट बाबा भैरवनाथ का प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा। इस वर्ष 05 दिसंबर को भैरव प्राकट्योत्सव को महाभैरवाष्टमी के रूप में मनाया जाएगा। कज्जाकपुरा स्थित लाट भैरव मंदिर में विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे। शाम के वक्त बाबा का भव्य अन्नकूट शृंगार होगा। सांध्यकालीन महाआरती के साथ ही पाक्षिक अष्टमी पूजन किया जाएगा।

error: Content is protected !!