Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

श्रावण मास की दूसरी सोमवारी 17 जुलाई की शाम से 16 अगस्त के बीच रहेगा मलमास : पंडित तरुण झा

श्रावण मास की दूसरी सोमवारी 17 जुलाई की शाम से 16 अगस्त के बीच रहेगा मलमास : पंडित तरुण झा

सहरसा,16 जुलाई (हि.स.)। ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान के संस्थापक एवं निर्देशक ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा के अनुसार 17 जुलाई को श्रावण मास की दूसरी सोमवारी होगी।ज्ञात हो कि मलमास अर्थात पुरषोत्तम मास शुक्ल प्रतिपदा से प्रारम्भ होकर अमावस्या को समाप्त होती है।पूर्णिमा इसके बीच मे ही होती है।इस बार मलमास 17 जुलाई से प्रारम्भ होकर 16 अगस्त को समाप्त होगा।

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि ज्योतिष मे 02.5 वर्ष ,05 पखवाड़े,03 दिन और 01 दिन का आठवाँ भाग बीत जाने पर अधिकमास होता है। गणना के आधार पर 32 महीने 18 दिन बीत जाने पर मलमास होता है।

पंडित तरुण झा जी बताते हैं की गुरु के अस्त एवं सूर्य के सिंह राशि मे स्थित होने पर अधिक मास मे जो वर्जित कर्म है उसे बिलकुल नहीं करें।इस मलमास मे दैनिक नियमित पूजा,श्राद्ध या किसी जातक कि कुंडली मे मार्केश वगैरह है तो उसकी शांति हेतु पूजा हो सकती है।लेकिन विवाह, प्रतिष्ठा, गृहप्रवेश,उपनयन, मुंडन इत्यादि बिलकुल भी नहीं करना चाहिए।इस मास के मध्य मे स्नान, जप, दान एवं पितृ तर्पण जरूर करने से सारे कर्म ऊर्जावान के साथ काफ़ी लाभदायक होते हैं।

शुद्ध मास (श्रावण ) के सोमवारी व्रत :-

1. सोमवारी व्रत :-10 जुलाई 2023

2.सोमवारी व्रत :-17 जुलाई 2023

3. सोमवारी व्रत :-21 अगस्त 2023

4.सोमवारी व्रत :- 28 अगस्त 2023

error: Content is protected !!