Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

महाराष्ट्र की भाजपा नेता सना खान जबलपुर से लापता, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जबलपुर, 8 अगस्त । महाराष्ट्र भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की नेता सना खान जबलपुर आकर लापता हो गई हैं। मंगलवार को सना के परिजन उन्हें तलाशते हुए जबलपुर पहुंचे और यहां उन्होंने गोराबाजार थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए उनकी हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नागपुर के मानकापुर इलाके में रहने वाली सना खान ने छह महीने पहले बिलहरी निवासी ढ़ाबा संचालक अमित साहू (पप्पू) से विवाह किया था। एक अगस्त को वह अपनी मां को सूचना देकर जबलपुर के लिए निकली थीं। दो अगस्त को सना ने रिश्तेदार इमरान को फोन कर जबलपुर पहुंचने की जानकारी दी। इसी दिन शाम को उन्होंने दोबारा इमरान से फोन पर बात कर अमित साहू द्वारा मारपीट करने की बात कही।

इमरान ने यह जानकारी सना की मां मेहरुन्निसा को दी। मेहरुन्निसा ने सना से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनके तीनों मोबाइल फोन बंद मिले। इसके बाद उन्होंने ढ़ाबा संचालक अमित साहू को फोन किया। टालमटोल के बाद अमित ने बताया कि विवाद के बाद सना अकेले घर से निकल गई थीं। वह कहां गईं, इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं।

इसके बाद सना के भाई मोसिन, मोबिन खान और अन्य परिजनों के साथ मंगलवार को जबलपुर पहुंचे और गोराबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित ने उनकी बहन की हत्या कर शव को हिरण नदी में फेंक दिया है। इसके बाद पुलिस अमित के बिलहरी स्थित घर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने कुछ सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है। मोसिन व मोबिन का आरोप है कि ढाबे में काम करने वाले एक नौकर ने उनसे बताया कि दो अगस्त को अमित अपनी कार लेकर पहुंचा था, जिसकी डिक्की में खून लगा हुआ था।

जबलपुर कैंद थाने की सीएसपी तुषार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नागपुर निवासी सना खान उर्फ हिना के परिजन गोराबाजार थाने पहुंचे हैं, जहां बताया कि सना लापता है। उन्होंने नागपुर में सना की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!