Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

फ्रांस पूर्व भारतीय छात्रों को देगा पांच वर्षीय शेंगेन वीजा

पेरिस, 09 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के कुछ दिनों बाद राष्ट्रपति मैक्रॉन ने बड़ा तोहफा देते हुए पूर्व भारतीय छात्रों को पांच साल का शेंगेन वीजा देने की घोषणा की है। फ्रांस ने मंगलवार को कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत पूर्व भारतीय छात्रों को पांच साल का शेंगेन वीजा देने की घोषणा की है।

इसके तहत फ्रांस में वर्ष 2030 तक भारत से 30 हजार विद्यार्थियों का स्वागत होगा। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच अकादमिक उत्कृष्टता एवं सांस्कृतिक संबंध को प्रोत्साहित करना तथा स्थायी दोस्ती बढ़ाना है।

पिछले माह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पेरिस यात्रा के दौरान फ्रांस ने भारतीय विद्यार्थियों एवं पूर्व विद्यार्थियों का स्वागत करने के लिए नई पहलों की घोषणा की थी। फ्रांसीसी दूतावास ने इस संबंध में बताया कि फ्रांस मानता है कि जब एक भारतीय छात्र फ्रांस में केवल एक सेमेस्टर भी पूरा करता है तो उससे एक ऐसा सेतु बनता है जिसे कायम रखने और उस पर खुशी मनाने की जरूरत है।

दूतावास ने कहा कि जिन छात्रों के पास भारतीय छात्रों को पोस्ट ग्रेजुएट या उससे अधिक की डिग्री है तथा जिन्होंने फ्रांस में कम से कम एक सेमेस्टर गुजारा है, वे पांच साल के शेंगेन वीजा के पात्र हैं। उसने कहा कि यह पूर्व भारतीय विद्यार्थियों के लिए फ्रांस और अपने फ्रांसीसी समकक्षों के साथ प्रगाढ़ संबंध बनाये रख पाने के लिए विशेष व्यवस्था है।

error: Content is protected !!