Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भारत ने तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया

दिल्ली, 08 अगस्त । भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया है। भारत की इस जीत से श्रृंखला में रोमांच कायम है। भारत की जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे, जिन्होंने 44 गेंदों पर 83 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

वेस्टइंडीज से मिले 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल एक रन और शुभमन गिल 6 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने जबरदस्त साझेदारी कर टीम की जोरदार वापसी कराई। दोनों के बीच तीसरे विकेट लिए 87 रन की साझेदारी हुई। पारी के 13वें ओवर में सूर्या 83 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद कप्तान हार्दिक पटेल और तिलक ने मिलकर टीम को जीत दिला दी। तिलक वर्मा 49 रन बनाकर तथा हार्दिक 20 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने दो विकेट और ओबेड मैकॉ ने एक विकेट लिया।

इससे पहले, टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में 159 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए ब्रेंडन किंग ने 42, कप्तान रोवमन पावेल ने नाबाद 40, काइल मेयर्स ने 25 और निकोलस पूरन ने 20 रन का योगदान दिया। वहीं भारत की ओर से कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटके। जबकि अक्षर पटेल और मुकेश कुमार को एक-एक सफलता मिली।

error: Content is protected !!