Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

एलआईसी को पहली तिमाही में 9,544 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

नई दिल्ली, 10 अगस्त । भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 30 जून को समाप्त में कंपनी का शुद्ध लाभ कई गुणा बढ़कर 9,544 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 683 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध लाभ गुना होकर 9,544 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 683 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। इस दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 1,88,749 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही में 1,68,881 करोड़ रुपये थी।

एलआईसी का जून तिमाही में पहले साल का प्रीमियम घटकर 6,811 करोड़ रुपये रह गया, जो जून, 2022 तिमाही में 7,429 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान बीमा कंपनी ने 53,638 करोड़ रुपये कमाए जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 50,258 करोड़ रुपये कमाए थे। जून तिमाही में निवेश से शुद्ध आय बढ़कर 90,309 करोड़ रुपये हो गई, जबकि जून, 2022 तिमाही में यह 69,571 करोड़ रुपये थी। इसी तरह एलआईसी का सकल गैर निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) सुधरकर जून तिमाही में 2.48 फीसदी हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5.84 फीसदी था।

error: Content is protected !!