Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सत्ता में बैठे लोग धरोहर और विरासत शब्द का मतलब नहीं जानते: राकेश टिकैत

वाराणसी, 10 अगस्त । राजघाट सर्व सेवा संघ का भवन परिसर खाली कराने के विरोध में गुरुवार को कचहरी वरुणापुल स्थित शास्त्री घाट पर जन प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया। सभा में शामिल किसान नेता राकेश टिकैत ने केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्वजों की कोशिशों से बना यह संस्थान धरोहर है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग धरोहर और विरासत शब्द का मतलब नहीं जानते हैं। खुद को हिंदू बोलने वाले, हिंदू शब्द का मतलब नहीं जानते हैं।

भाजपा और आरएसएस पर तंज कसते हुए टिकैत ने कहा कि आने वाले सर्दियों में एक बार फिर सड़क को गर्म करना होगा। जरूरी नहीं है कि हमारी ट्रैक्टर सिर्फ दिल्ली की ओर ही जाएं, जरूरत पड़ने पर उसे वाराणसी की तरफ भी मोड़ लाएंगे।

सभा में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने भी सरकार को निशाने पर लेकर कहा कि संसद बहुत बड़ी है पर संसद से बड़ी सड़क है। बनारस में गांधी की विरासत सर्व सेवा संघ 70 साल से मौजूद है। सरकार कहती है संघ ने कब्जा कर रखा है। यह गैरकानूनी है। सवाल जमीन का नहीं गांधी की विरासत का है।

सभा में शामिल मेधा पाटकर ने कहा कि आज गांधी सत्याग्रह की सबसे ज्यादा जरूरत है। अगर गंगा को बचाना चाहते हैं तो सर्व सेवा संघ को बचाना होगा। मेधा पाटकर ने कहा कि सर्व सेवा संघ की जमीन को कब्जा करने वाले पूरे देश में एयरपोर्ट फ्लाईओवर के नाम पर कब्जा करने वाले लोग हैं। ये मजदूर किसान पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब भी बाहर जाते है तो गांधी का नाम लेते हैं। मैंने रेलवे और उच्च अधिकारियों से बात की, मगर उन्होंने कहा ये हमारे स्तर की बात नहीं है।

सभा में महिला आंदोलन कारी रंजू सिंह, पूर्व विधायक पंकज पुष्कर, वरिष्ठ गांधीवादी कुमार प्रशांत ने भी सरकार को निशाने पर लिया। सभा का संयोजन गांधीवादी रामधीरज ने किया। सभा में अरुंधति धुरु, फैसल, अफलातून भाई, चंदन पाल, डॉ सुनीलम, प्रो. आनंद कुमार आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!