Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने निकाला धिक्कार मार्च, डीएम को सौंपा ज्ञापन

बेगूसराय, 10 अगस्त । भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में बिहार सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए धिक्कार मार्च निकालकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि वर्तमान की सरकार जिस प्रकार से पिछले एक वर्षों में बिहार को प्रदान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।

लूट, हत्या, बलात्कार जैसे गम्भीर मामलों पर संवेदनशील होकर सत्ता की लोलुपता में मगन होकर बैठी हुई है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस अन्याय के खिलाफ निरंतर आवाज बुलंद कर रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष सह लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू ने कहा कि जिस प्रकार से भ्रष्टाचार की सरकार आज युवाओं को ठगने के साथ-साथ उनके हक को मारने का काम कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बिहार के आम जनमानस के इस शोषण को बर्दाश्त नहीं करेगी। जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश ने कहा कि बिहार की निकम्मी सरकार में सभी लोग सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के चक्कर में लगे हैं राज्य की जनता से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

जिला प्रवक्ता शुभम कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने जिस प्रकार से पिछले एक वर्ष में सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया है। उसका यह परिणाम है कि आज राज्य की सरकार में छटपटाहट बढ़ी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने धिक्कार मार्च के तहत राज्य की सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की तथा डीएम को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन सौंपते हुए युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी ने कहा कि भ्रष्टाचार, अराजकता, लूट, अपहरण, हत्या, बलात्कार जैसे गंभीर मसलों पर राज्य सरकार ने आंखें मूंद रखी है। बिहार के नाम को और गर्त में भेजने का काम कर रही है। उसके खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता निष्ठावान होकर अपनी लड़ाई लड़ेगा।

error: Content is protected !!