Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

उत्तर कोरिया ने विजय दिवस पर सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया

सियोल, 28 जुलाई (हि.स.)। उत्तर कोरिया ने देश की यात्रा पर पहुंचे चीन और रूस के प्रतिनिधिमंडलों के लिए बड़ी सैन्य परेड का आयोजन किया। इस परेड में परमाणु सक्षम मिसाइलें और नए हमलावर ड्रोन को प्रदर्शित किया गया।

उत्तर कोरियाई राज्य मीडिया ने शुक्रवार को यह सूचना साझा की। विजय दिवस के रूप में यह परेड कोरियाई युद्ध की समाप्ति की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए गुरुवार रात को आयोजित की गई।

रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु सहित चीनी प्रतिनिधि इस मौके पर मौजूद रहे। सैन्य परेड में आधुनिकतम ह्वासोंग-17 और ह्वासोंग-18 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन का प्रदर्शन किया गया।

error: Content is protected !!