Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अफगानिस्तान में एक हफ्ते में बाढ़ से 47 लोगों की मौत

काबुल, 28 जुलाई । अफगानिस्तान में बरसात से नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगह बाढ़ आ गई है। पिछले एक हफ्ते में बाढ़ से कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई है। 74 अन्य लोग घायल हैं। पानी के सैलाब में 41 लोग बह गए। उनका अब तक कुछ पता नहीं है। तालिबान के नेतृत्व वाले प्राकृतिक आपदा प्रबंधन राज्य मंत्रालय के प्रवक्ता शफीउल्लाह रहीमी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मैदान वर्दक, काबुल, कुनार, पाकिता, खोस्त, नूरिस्तान, नंगरहार, गजनी, पक्तिका और हेलमंद में हाल ही में आई बाढ़ के कारण यह जनहानि हुई है।

प्राकृतिक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रांतीय निदेशक फैजुल्लाह जलाली स्टानिकजई के अनुसार, वारदाक प्रांत में सबसे अधिक 32 लोगों की मौत हुई है। 500 घर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा 250 मवेशियों की भी मौत हो गई।

error: Content is protected !!