Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

चार्जशीटेड दारोगा का पुलिस मुख्यालय ने किया तबादला

रांची, 27 जुलाई । पुलिस मुख्यालय ने स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद कुख्यात अपराधी अमन साव को भगाने के मामले में चार्जशीटेड दारोगा का तबादला कर दिया है।

इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से गुरुवार को आदेश जारी किया गया है।

चार्जशीटेड दारोगा मुकेश यादव को हजारीबाग जिला बल से तबादला करते हुए जंगल वारफेयर नेतरहाट कर दिया गया है । पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, कि बीते 15 सितंबर 2019 को गिरफ्तार अभियुक्त अमन साहू को थाना हाजत में ना बंद कर आरोपित को फरार होने का मौका देने के लिए उसे थाना प्रभारी कक्ष से सटे गेस्ट हाउस में रखा गया।आरोप की पुष्टि के आधार पर मुकेश कुमार के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित किए जाने का उल्लेख है। अमन साव को 27 सितंबर 2019 की रात बड़कागांव थाना के अतिथि कक्ष से भगाया गया था।इस मामले में तत्कालीन डीआइजी एवी होमकर ने मुकेश कुमार को बर्खास्त कर दिया था। बाद में तत्कालीन प्रभारी डीजीपी एमवी राव ने मुकेश कुमार की सेवा बहाल कर दी थी। इसके बाद इनका तबादला गुमला कर दिया गया था।लेकिन पुलिस एसोसिएशन का सचिव होने के कारण इनका तबादला वापस हजारीबाग जिला में कर दिया गया था। वह झारखंड पुलिस एसोसिएशन के हजारीबाग शाखा के सचिव भी हैं।

error: Content is protected !!