Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सत्ता के बिना बेचैन हैं अखिलेश : केशव प्रसाद मौर्या

झांसी,24 अगस्त। अखिलेश यादव सत्ता के बिना बेचैन हैं। अब पिछड़ा वर्ग जाग गया है। पिछड़ा वर्ग अब उनके झांसे में आने वाला नहीं है। सपा सफा पार्टी हो गई है। अब सपा सैफई तक सीमित रह जाने वाली पार्टी बन गई है। यह बात सर्किट हाउस में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। वह यहां बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा में शामिल होने और कानपुर तथा झांसी नगर निगम के सभासदों के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करने आए थे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रयास सबका साथ,सबका विकास है। यूपी की दृष्टि से 2024 में अब 73 से 80 सीटों तक पहुंचने में सफलता हासिल करेगी। झांसी व काशी समेत पूरी 80 की 80 सीटों पर उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजय मिलेगी। जिस तरह से राजस्थान,गुजरात, उत्तराखंड उन्हें प्रधानमंत्री बनने के लिए सहयोग देता है, उत्तर प्रदेश भी देगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता के बिना बेचैन हैं। जिस पिछड़ा वर्ग का अभी तक वह दुरुपयोग करते आए हैं, अब वह पिछड़ा वर्ग जाग गया है। सपा सैफई तक सिमट कर सफा पार्टी बन गई है। दूसरी ओर भाजपा 4 करोड़ गरीबों को आवास देकर, लाखों करोड़ों किसानों को किसान सम्मान निधि देते हुए सब का विकास चाहती है। 2047 तक का एजेंडा तय हो चुका है। यह सब यूं ही बातें करते रह जाएंगे। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सभी वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब चंद्रयान-2 असफल हुआ था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों से कहा था-असफलता एक चुनौती है स्वीकार करो, क्या कमी रह गई देखो और सुधार करो।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तुष्टीकरण भारत छोड़ो और परिवार भारत छोड़ो पर काम कर रहे हैं। अखिलेश को भगवान सद्बुद्धि दे। चंद्रयान-3 के सफल होने का श्रेय किसी का नहीं बल्कि देश के 140 करोड लोगों का है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को 2 करोड़ लखपति दीदिया बनाने की घोषणा प्रधानमंत्री लाल किले से कर चुके हैं। उसके तहत यहां पर समूहों को सशक्त बनाने का काम शुरू हो गया है। अमृत सरोवर को परिभाषित करते हुए उन्होंने कहा कि झांसी में अमृत सरोवरों पर बेहतरीन कार्य हुआ है। इसके लिए झांसीवासी बधाई के पात्र हैं और जो गांव अछूते हैं। उन्हें संतृप्त किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सावधान करते हुए कहा कि थाना,तहसील व ब्लॉक पर ठीक तरह से अधिकारी जनता की समस्याओं को यदि सुन लें तो कोई भी समस्या नहीं रहेगी। इसके लिए उन्होंने अधीनस्थों को निर्देशित भी किया। इस अवसर पर उनके साथ सांसद अनुराग शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम आदि तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!