Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी, दिवंगत ब्लाॅक प्रमुख के परिजनों को बंधाया ढांढस

अमेठी, 24 अगस्त । केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सासंद स्मृति ईरानी गुरुवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची। पहले दिन सिंहपुर के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रंजीत सिंह के घर पहुंची। स्मृति ईरानी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुये नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी पत्नी को गले लगाते हुये ढांढस बंधाया।

विकास खण्ड सिंहपुर के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रंजीत सिंह का बीते 29 जुलाई को निधन हो गया था। लखनऊ से सड़क मार्ग से अहोरवा भवानी होते हुये ग्राम पंचायत खारा के गांव पडरांवा स्थित पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रंजीत सिंह के आवास पर करीब सवा ग्यारह बजे स्मृति ईरानी पहुंची। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख की पत्नी कुसुम सिंह को गले लगाते ढांढस बंधाया तथा उनके परिजनों में सुपुत्र रुद्र प्रताप सिंह, अरुण प्रताप सिंह, अखिलेंद्र सिंह, कौशलेंद्र सिंह, संभव सिंह, गीता सिंह से वार्तालाप कीं। वह लगभग आधा घण्टे तक उनके आवास पर रुकी रहीं।

इसके बाद केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का काफिला जगदीशपुर की ओर निकल गया। वह बहादुरपुर गांव में आयोजित चौपाल में डेढ़ बजे के करीब पहुंची और लोगों की समस्याओं को सुनीं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान होगा। इसके बाद धौरहरा बूथ अध्यक्ष दिवंगत दिनेश सिंह के घर गयीं। संग्रामपुर के भावलपुर में आयोजित चौपाल में पहुंच लोगों की समस्याएं सुनीं और उसका समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

शाम को आठ बजे के बाद केंद्रीय मंत्री गौरीगंज नगर पालिका परिषद के कार्यालय पहुंचेगी और नगर में लगे सीसीटीवी कैमरा का लोकार्पण करेंगी। यहां से निकलकर सांसद मुसाफिरखाना के खरगीपुर टिकरा गांव निवासी स्व. स्वामी नाथ दूबे के घर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त करेंगी। यहां वह जगदीशपुर के भेल गेस्ट हाउस के लिए रवाना होंगी।

error: Content is protected !!