Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कांग्रेस गरीबों के और भाजपा अमीरों के साथ- वेणुगोपाल

जयपुर, 11 अगस्त । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने राजस्थान में कांग्रेस सरकार को गरीबों के और भारतीय जनता पार्टी को अमीरों के साथ बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा भले ही राज्य की गहलोत सरकार को बदनाम करने की कोशिश करे, लेकिन लोग भाजपा पर भरोसा नहीं कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के वार रूम में शुक्रवार को राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठित पोलिटिकल अफेयर कमेटी तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त लोकसभा पर्यवेक्षकों की बैठक के बाद वेणुगोपाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजस्थान में लड़ाई गरीब बनाम अमीर की है। कांग्रेस आम लोगों के साथ है तो भाजपा अमीरों के साथ है। इस लड़ाई में कांग्रेस की जीत निश्चित है। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता कांग्रेस सरकार को रिपीट करने जा रही है, क्योंकि गहलोत सरकार ने राज्य में गरीबों के लिए योजना चलाकर लोगों को राहत देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारे इलेक्शन का मुख्य मुद्दा सरकार की गरीबों से जुड़ी योजनाएं होंगी। चिरंजीवी स्कीम हो, पांच सौ रुपए में सिलेंडर, फ्री बिजली, ओल्ड पेंशन स्कीम हो इन सभी योजनाओं से गरीबों को राहत मिली है।

इससे पूर्व गुरुवार रात जयपुर पहुंचने पर संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने पत्रकारों से समक्ष दावा किया कि राजस्थान में सब कुछ सामान्य है और सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

error: Content is protected !!