Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सूरतः बैंक में 13 लाख की लूट, बैंक ऑफ महाराष्ट्र की घटना

सूरत, 11 अगस्त । सचिन के समीप वांझ गांव स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में शुक्रवार को बाइक पर आए लुटेरे दिनदहाड़े 13 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें पता चलता है कि बाइक पर आए लुटेरे बैंक में इत्मीनान से लूटपाट कर चलते बने।

सूरत के अंतिम छोर पर स्थित सचिन के वांझ गांव के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे दो बाइकों पर सवार होकर हेल्मेट पहनकर चार युवक आए और बैंक के अंदर लूटपाट की। लुटेरों ने बैंक के कैशियर को रिवॉल्वर दिखाकर बंधक बना लिया और काउंटर में रखे रुपए झोले में भर कर चलते बने। पुलिस ने सचिन से बाहर निकलने के सारे रास्ते सील कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!