Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ने का अवसर मिला, उठाएं पूरा लाभ : राज्यपाल

रांची, 11 अगस्त । राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने छात्रों से कहा कि आपको केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ने का अवसर मिला है, इसका पूरा लाभ उठाएं। आपके विद्यालय में अच्छे शिक्षक हैं। बेहतर इनफ्रास्ट्रक्चर है और सारी सुविधाएं मौजूद हैं। राज्यपाल रांची के दीपाटोली स्थित केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने बचपन की यादों को साझा करते हुए कहा कि कैसे उनके विद्यालय में खिड़कियां नहीं होने के कारण वर्षा होने पर पुस्तकों के भींगने की संभावना बनी रहती थी और बच्चे एक दीवार की आड़ में खड़े हो जाया करते थे लेकिन अब स्थितियां बदल चुकी हैं। हमारा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी पांचवीं अर्थव्यवस्था का देश बन चुका है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने की दिशा में अग्रसर है।

राज्यपाल ने कहा कि आर्मी पब्लिक स्कूल एवं केन्द्रीय विद्यालय में बच्चों से मिलकर एवं उनकी प्रतिभा को देखकर मैं आश्वस्त हूं कि आने वाले समय में भारत सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। इसके लिए आपको कठिन मेहनत करना है, प्रत्येक दिन निर्धारित कार्य को पूरा करना है, अनुशासित रहना है। आप जिस काम को करने बैठे उस काम को तल्लीनता से करें। एक बार सफलता न मिले तो उसके लिए निराश होने की जरूरत नहीं है। आप दुगने उत्साह से लक्ष्य निर्धारित कर लगातार प्रयास करते रहें, सफलता अवश्य मिलेगी।

उन्होंने अब्राहम लिंकन का उदाहरण भी दिया कि कैसे शुरू में कुछ चुनाव हार जाने के बाद भी लिंकन हतोत्साहित न होते हुए लगातार मेहनत करते हुए लक्ष्य की और बढ़ते रहे और अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुये लेकिन पद पर आसीन होने से ही लोग बड़ा नहीं होता है। जब लोग उनके द्वारा किए गए नेक काम को याद करते हैं, तब वह महान बनता है। आज अब्राहम लिंकन को लोग इसलिए याद करते है कि गुलामी की प्रथा को समाप्त करते हुए उन्होंने मानवता के लिए अभूतपूर्व कार्य किया था। राज्यपाल ने बच्चों से संवाद करते हुए उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर भी दिए।

error: Content is protected !!