Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कठुआ के बनी में भारी बारिश एवं भूस्खलन की चपेट में आने से दो घर गिरे, आठ की मौत

कठुआ के बनी में भारी बारिश एवं भूस्खलन की चपेट में आने से दो घर गिरे, आठ की मौत

कठुआ, 19 जुलाई । कठुआ जिले के बनी इलाके में भारी बारिश एवं भूस्खलन के बाद दो मकान ढह गए है। विभिन्न स्थानों पर हुई घटनाओं में अब तक कुल आठ व्यक्तियों की मौत हो गई और अधिक लोगों के हताहत होने की खबर सामने आई है।

प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार भारी बारिश के कारण बनी के सुरजन मोडहा अरुआड ब्लॉक में मुश्ताक अहमद और अब्दुल कयूम के दो घर ढह गए। उन्होंने बताया कि इन घरों के नीचे बच्चों सहित आठ लोग दब गए। पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों सहित बचावकर्मियों ने अब तक एक व्यक्ति मोहम्मद आरिफ पुत्र अब्दुल कयूम का शव बरामद कर लिया है।

एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह जम्वाल ने विभिन्न स्थानों पर मलबे से पांच शव मिलने की पुष्टि की है और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बनी के मंधोटा निवासी मोहम्मद रफीक की पत्नी नसीमा बेगम की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसका शव भी बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा सिट्टी तहसील के स्वर्गीय मोहिंद्र सिंह के सातवीं कक्षा के छात्र अजय सिंह का शव उनके आवास के पास बनी में एक अन्य भूस्खलन के मलबे से बरामद किया गया है। इसी प्रकार बनी की भुल्लारी तहसील का एक व्यक्ति शाम लाल पुत्र तारा चंद भी जमीन खिसकने के कारण दब गया है और तलाशी अभियान जारी है।

एसडीएम बनी सतीश कुमार ने बताया कि विभिन्न जगहों पर हुए हादसों में अब तक आठ शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य इलाकों से बाढ़ की खबरें आ रही हैं और अधिकारियों की टीमें भी तैनात कर दी गई हैं। कई जगहों पर सड़क संपर्क टूट गए है, जिसकी वजह से यातायात प्रभावित है। कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था भी चरमराई है।

error: Content is protected !!