Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

फिल्म ‘बवाल’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर फैंस ने लुटाया प्यार

फिल्म ‘बवाल’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर फैंस ने लुटाया प्यार

‘बवाल’ की बहुप्रतीक्षित रिलीज अब बेहद करीब है और इसी के साथ दर्शकों के बीच उत्साह का लेवल भी काफी हाई है। ऐसे में हाल में मुंबई में हुई फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद फिल्म के लिए फैन्स का प्यार देखते ही बन रहा है जिसे उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जाहिर किया और फिल्म पर जी भर अपना प्यार लुटाया।

इस एक्साइटमेंट को और बढ़ाने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने एक स्पेशल फैन स्क्रीनिंग का आयोजन किया, जिसमें कई तरह के फैंस की भीड़ देखने को मिली। इस इवेंट को फिल्म की लीड जोड़ी वरुण धवन और जान्हवी कपूर के साथ बवाल की टीम ने भी अपनी मौजूदगी से यादगार बना दिया।

इस इवेंट का मौहल भी फुल ऑफ एक्साइटमेंट था क्योंकि फैन्स को बहुप्रतीक्षित फिल्म देखने के अवसर का बेसब्री से इंतजार था। इवेंट के आखिर में फैन्स ने तालियों के साथ स्टैंडिंग ओवेशन दी।

बहुप्रशंसित, दूरदर्शी नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर बवाल साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी की अर्थस्काई पिक्चर्स के सहयोग से एक टाइमलेस लव स्टोरी है। ‘बवाल’ का प्रीमियर 21 जुलाई को प्राइम वीडियो पर होगा।

error: Content is protected !!