Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मोतिहारी में बिहार एटीएस की बड़ी कारवाई,पीएफआई के संदिग्ध सुल्तान को किया गिरफ्तार

मोतिहारी में बिहार एटीएस की बड़ी कारवाई,पीएफआई के संदिग्ध सुल्तान को किया गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण,19 जुलाई ।जिले के चकिया थाना क्षेत्र में बिहार एटीएस ने मोतिहारी पुलिस के सहयोग बड़ी कारवाई की है।जहां बुधवार के तड़के सुबह चकिया से पीएफआई के संदिग्ध नेता याकूब उस्मान उर्फ सुल्तान को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है,कि एनआईए की जांच में पीएफआई के संदिग्ध गतिविधियो में भूमिका स्पष्ट होने के बाद बिहार एटीएस सुल्तान को काफी दिनो से तलाश कर रही थी।उस्मान पीएफआई के मास्टर ट्रेनर के रूप में काम कर रहा था।जिसका खुलासा होने के बाद एनआईए ने RC 31/22 केस दर्ज कर बिहार एटीएस को इसको पकड़ने की जिम्मेदारी दी थी।जिसके बाद बिहार ATS के एसपी संजय कुमार व मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार के दिशा निर्देश में याकूब उस्मान उर्फ सुल्तान खान को चकिया के बांसघाट से गिरफ्तार किया गया है।

error: Content is protected !!