Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

शिकागो में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, 19 घायल

शिकागो में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, 19 घायल

शिकागो, 19 जून । अमेरिका के शिकागो में रविवार को हुई गोलीबारी की एक घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है और 19 लोग घायल हो गए। रविवार सुबह हुई फायरिंग में करीब 20 लोगों को गोली लगी है।

रिपोर्ट के मुताबिक शिकागो के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 32.1 किलोमीटर दूर स्थित विलोब्रुक में हुई। ड्यूपेज काउंटी शेरिफ कार्यालय के उप प्रमुख एरिक स्वानसन ने बताया कि इस गोलीबारी में कम से कम 20 लोगों को गोली लगी, जिनमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। एरिक स्वानसन ने बताया कि गोलीबारी की घटना का कारण पता नहीं चल सका है। हमले में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

एक प्रत्यक्षदर्शी मार्केशिया एवरी ने कहा कि ऐसा लगता है कि जूनटींथ उत्सव के लिए लोग इकट्ठा हुए थे। गोलीबारी की आवाज सुनकर हम तुरंत जमीन पर लेट गए और तब तक लेटे रहे रहे, जब तक गोलीबारी की आवाज बंद नहीं हो गई। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी क्रेग लोत्सी ने कहा कि फायरिंग की आवाज सुनकर हर कोई भागने लगा और मौके पर अफरातफरी मच गई थी।

error: Content is protected !!