Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मप्रः कृषि मंत्री पटेल ने छिंदवाड़ा में शहीदों को किया नमन

भोपाल, 18 अगस्त । किसान-कल्याण एवं कृषि विकास तथा छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने शुक्रवार को शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री पटेल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मातृभूमि की रक्षा के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिये छिंदवाड़ा के पांढुर्ना में ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान में शामिल हुए।

उन्होंने पांढुर्ना में शहीदों की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिये स्मारक पट्टिका का अनावरण किया। उन्होंने मिट्टी लेकर पंच-प्रण की शपथ ली और पौध-रोपण भी किया। मंत्री पटेल ने छिंदवाड़ा शहर में शहीद स्मारक पहुँच कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने शिलाफल्लकम् (स्मारक पट्टिका) का अनावरण कर अमृत-कलश की मिट्टी लेकर शपथ ली।

जामसांवली में हनुमान मंदिर में किये दर्शन

कृषि मंत्री पटेल ने सौंसर विकासखण्ड के ग्राम जामसांवली स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने आगामी 24 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संभावित छिंदवाड़ा भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लिया।

error: Content is protected !!