Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सीमा पार से हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी में शामिल लश्कर के आठ आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर, 18 अगस्त । प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आठ आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार करके सुरक्षा बलों ने दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार यह सभी अपने पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर सीमा पार से हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी में शामिल थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आमोद नागपुरे ने शुक्रवार काे बारामूला में संवाददाताओं से कहा कि 08 अगस्त को बारामूला पुलिस और सेना (16 सिखली) की एक संयुक्त टीम ने चुरुंडा उडी में संयुक्त गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा जो क्षेत्र में घूम रहा था। पुलिस ने कहा कि उक्त व्यक्ति गश्ती दल को देखकर भागने की फिराक में था लेकिन सतर्क जवानों ने उसे पकड़ लिया। बयान में कहा गया है कि उसकी निजी तलाशी के दौरान उसके पास से 02 ग्रेनेड बरामद किए गए और उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शौकत अली अवान पुत्र अब्दुल करीम अवान निवासी चुरुंडा उडी के रूप में की गई। आगे की पूछताछ के दौरान उसने अपने साथियों अहमद दीन पुत्र शुकुर दीन निवासी चुरुंडा उडी और मोहम्मद सादिक खटाना पुत्र उमर दीन निवासी चुरुंडा के नामों का खुलासा किया, जिन्हें बाद में सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की गई। बयान में कहा गया कि उनके खुलासे पर 2 ग्रेनेड, 1 चीनी पिस्तौल, 1 पिस्तौल मैगजीन और 4 जिंदा राउंड बरामद किए गए।

इसी तरह 11 अगस्त को बारामूला पुलिस और सेना (16 सिखली) की एक संयुक्त पार्टी ने पोवारियन थाजल उडी में नाका चेकिंग के दौरान एक वाहन मारुति स्विफ्ट नंबर (सीएचओआईडी-9588) को रुकने का इशारा किया, जो थाजल से उडी की ओर आ रही थी। वाहन को रोक दिया गया हालांकि चालक और वाहन पर सवार अन्य चार लोगों ने नाका पार्टी से आग्रह किया कि उन्हें कुछ चिकित्सीय आपात स्थितियों के कारण अस्पताल की ओर जाने की अनुमति दी जाए, जिस पर नाका पार्टी को उन पर संदेह हुआ।

बयान में कहा गया कि नाका पार्टी ने तुरंत वाहन की तलाशी शुरू कर दी और तलाशी के दौरान 04 हथगोले, 02 पिस्तौल, 02 पिस्तौल मैगजीन, 10 जिंदा राउंड और 50,000 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस ने कहा कि ड्राइवर सहित सभी पांच लोगों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया, जिनकी पहचान अख्तर भट पुत्र नियाज भट निवासी तारज़ू सोपोर, मोहम्मद असलम खटाना पुत्र अता मोहम्मद निवासी चुरुंडा उडी, मुनीर अहमद पुत्र मोहिउद्दीन जबला निवासी उडी, मुदासिर यूसुफ गोकनो पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी क्रैंकशिवन और बिलाल अहमद डार पुत्र जीएच मोहिउद्दीन निवासी हरदुशिवा के रूप में हुई है।

बयान में दावा किया गया आरोपित व्यक्ति पाकिस्तान स्थित आतंकी आकाओं के इशारे पर सीमा पार से हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए लश्कर के आतंकवादियों को इसके वितरण में शामिल हैं।

पुलिस ने इस संदर्भ में पुलिस स्टेशन उडी में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। जांच शुरू की गई है।

error: Content is protected !!