Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ग्वालियरः केन्द्रीय मंत्री सिंधिया को गिफ्ट में मिला बकरा, हाथ लगाकर वापस लौटाया

ग्वालियर, 29 जुलाई । केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को खटीक समाज के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्हें एक बकरा भेंट किया गया। अचानक मंच पर बकरा देखकर सिंधिया हैरान रह गए। हालांकि, उन्होंने बकरे को हाथ लगाकर वापस सौंप दिया।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने खटीक समाज के कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान बच्चों और समाजसेवियों को सम्मानित किया। इसी दौरान उन्हें समाज के लोगों ने बकरा गिफ्ट किया था। उन्होंने बकरे को हाथ लगाकर वापस कर दिया।

मुहर्रम पर सिंधिया ने निभाई खानदानी परंपरा

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को शहर के गोरखी के इमाम बाड़े में रखे गए सिंधिया राजवंश के ताजिए पर हाजिरी देकर सेहराबंदी की रस्म अदा की। इस दौरान शहरकाजी ने फातहा पढ़ा और मुल्क में अमन और सांप्रादियक सद्भाव के लिए दुआ मांगी।

दरअसल, मुहर्रम पर सालों से राजवंश के शाही ताजिए की जियारत की परंपरा चली आ रही है। हर साल गोरखी पैलेस में शाही इमामबाड़ा बनाया जाता है। यहां सिंधिया राजवंश का ताजिया रखा जाता है और तय तारीख पर राजवंश का मुखिया सेहराबंदी करता है। इसके बाद मोहर्रम पर इसे विसर्जित किए जाने के दौरान भी शाही प्रतिनिधि मौजूद रहता है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी इसी खानदानी परंपरा को निभाया है।

प्रजापति समाज के कार्यक्रम में भी की शिरकत

सिंधिया ने शनिवार को प्रजापति समाज के सामाजिक समरसता सम्मेलन में भी शिरकत की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्रजापति समाज भारत में आदिकाल से ईश्वरीय रूप कृतियों का निर्माण करता आ रहा है। समाज का सृष्टि के निर्माण में भी योगदान है। प्रजापति हनुमान मंदिर कुम्हारपुरा मुरार में आयोजित इस सम्मेलन में सिंधिया ने समाज के लोगों से कहा कि उन्हें समाज के इतिहास का गौरव गान करना चाहिए। उन्होंने समाज के बुजुर्गों से कहा कि वे युवाओं को अपने इतिहास से अवगत कराएं।

error: Content is protected !!