Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अमित शाह आज इंदौर में बूथ कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

भोपाल, 30 जुलाई । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (रविवार) मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर आ रहे हैं। वे संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल में शामिल होंगे और भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। इसमें इंदौर संभाग के नौ जिलों के 186 मंडल अध्यक्ष, 10311 बूथ अध्यक्ष सहित करीब 50 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाह दोपहर 1ः30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे दोपहर 2.00 बजे भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव जाएंगे। दोपहर 3ः00 बजे इंदौर में मां कनकदेवी मंदिर आईटीआई के पास आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाह शाम 5.00 बजे होटल मैरियट में बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे रात्रि 8ः15 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे दिल्ली रवाना होंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि कनकेश्वरी धाम में आयोजित सम्मेलन में संभाग के जिलों से 15 हजार कार्यकर्ता इंदौर और जिले की नौ विधानसभा से 35 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। आयोजन स्थल पर दो वाटरप्रूफ डोम बनाए गए हैं। इसी के आसपास के एक किलोमीटर हिस्से में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के बाद शाह होटल मैरिएट में संभाग के नेताओं के साथ चर्चा भी करेंगे। बैठक में मालवा-निमाड की सीटों की स्थिति पर चर्चा की जाएगी। शहर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के चलते यातायात पुलिस ने सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

error: Content is protected !!