Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य वेंटिलेटर पर

कोलकाता, 30 जुलाई । बायलेटरल निमोनिया से पीड़ित पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्हें शनिवार अपराह्न अलीपुर के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रातभर आठ चिकित्सकों की टीम ने उन पर निगरानी रखी। उन्हें मिक्स्ड रेस्पिरेट्री फेलियर हुआ है।

दो साल पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत पड़ी थी। तब उनके फेफड़े में भी संक्रमण हुआ था। अस्पताल के एक चिकित्सक ने रविवार सुबह बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री को सांस लेने पर दिक्कत है।

लंबे समय से उम्र जनित बीमारियों से पीड़ित भट्टाचार्य का घर पर इलाज चलता रहा है। बालीगंज के पॉम एवेंयू स्थित आवास पर शनिवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी। अपराह्न चिकित्सकों के परामर्श पर उन्हें तत्काल ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अलीपुर के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया।

error: Content is protected !!