Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कर चोरी में 04 फर्म की 2.43 करोड़ की आईटीसी को किया ब्लॉक, बैंक अकांउट फ्रीज

देहरादून, 05 अगस्त । बोगस बिलिंग के माध्यम से कर चोरी करने वाली कई फर्में विभाग के रडार पर हैं। ऐसी कंपनियों के खिलाफ विभाग छापेमारी अभियान चलाई जा रही है। कर चोरी में 04 फर्म इकाइयों की 2.43 करोड़ की आईटीसी को ब्लॉक कर उनके बैंक अकांउट फ्रीज कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री की ओर से कर चोरी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश के तहत 04 अगस्त को राज्य कर विभाग, उत्तराखण्ड की सीआईयू टीम ने रुड़की, हरिद्वार और देहरादून की फार्मा निर्माण कम्पनियों व फार्मा की ट्रेडिंग इकाइयों की कुल 09 इकाइयों पर छापा मारा। इन फर्मों की ओर से फार्मा पैकिंग मट्रियल और अन्य वस्तुओं की खरीद दिल्ली, गुजरात, मध्यप्रदेश की इकाइयों से दर्शायी जा रही थी, जबकि गोपनीय जांच पर इन इकाइयों से माल के परिवहन का प्रमाण नहीं मिले। इनमें कई फर्में अस्तित्वहीन थी या एक चेन बनाकर आईटीसी का लाभ देने के लिए सिर्फ बिल जारी किये जा रहे थे।

जांच पर 04 फर्म अस्तित्वहीन पाई गई। इस पूरे मामले में प्रथम दृष्ट्या लगभग 6.4 करोड़ की कर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। विभाग ने तत्काल इन इकाइयों की 2.43 करोड़ की असईटीसी को ब्लॉक करने के साथ ही बैंक अकांउट फ्रीज करने की कार्रवाई कर दी है।

जांच के दौरान कई फर्मों ने अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए लगभग 30 लाख रुपये जमा भी करा दिये गये हैं।

error: Content is protected !!