Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जेटविंग्स एयरवेज को मिला एनओसी, अक्टूबर से शुरू करेगी उड़ान

जेटविंग्स एयरवेज को मिला एनओसी, अक्टूबर से शुरू करेगी उड़ान

– पूर्वोत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में विभिन्न गंतव्यों के लिए उड़ानों का परिचालन करेगी एयरलाइन

नई दिल्ली, 14 जून । हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। एयरलाइन जेटविंग्स एयरवेज को नागर विमानन मंत्रालय डीजीसीए से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल गया है। जेटविंग्स एयरवेज देश में एयरलाइन सेवा शुरू करने वाली पूर्वोत्तर क्षेत्र की पहली कंपनी होगी। कंपनी की उड़ान सेवा अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है।

जेटविंग्स एयरवेज ने बुधवार को यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उसे अनुसूचित यात्री परिवहन सेवा संचालन के लिए एनओसी मिल गया है। एयरलाइन शुरुआत में ‘उड़ान’ योजना के तहत पूर्वोत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में विभिन्न गंतव्यों के लिए उड़ानों का परिचालन करेगी। जेटविंग्स एयरवेज प्रीमियम इकनॉमी सेवाएं प्रदान करते हुए पूर्वोत्तर की यात्रा करने करने वाले यात्रियों को आकर्षित करना चाहती है।

जेटविंग्स के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजय आदित्य सिंह ने बताया कि हम संचालन के लिए अपनी तैयारी और औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए नागर विमानन महानिदेशालय के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि जेटविंग्स एयरवेज अगले कुछ महीनों में उड़ान भरने के लिए तैयार है।

error: Content is protected !!