Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रंधावा से बोली आभा पहाड़ियां-हमारा टिकट पहले भी काटा, जिंदगीभर कांग्रेस के साथ रहे

रंधावा से बोली आभा पहाड़ियां-हमारा टिकट पहले भी काटा, जिंदगीभर कांग्रेस के साथ रहे

जयपुर, 14 जून । पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के बेटे ओमप्रकाश पहाड़िया के भाजपा ज्वाइन करने के बाद प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्षों के परिवार के सदस्यों की थाह ली। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पूर्व मुख्यमंत्री या प्रदेश अध्यक्ष रह चुके नेताओं के परिजनों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। जिन नेताओं के परिजनों से रंधावा ने मुलाकात की, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर की बेटी वंदना माथुर और दोहिती विभा माथुर, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरधारी लाल व्यास के पुत्र डॉ. रघु व्यास, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामकिशोर व्यास के पौत्र रूपेश कांत व्यास, पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया की पुत्रवधू आभा पहाड़िया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरदार हरलाल सिंह के पौत्र अनिल चौधरी शामिल रहे। मुलाकात के बाद इन बड़े कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने स्वीकार किया कि कांग्रेस और उनके बीच दूरियां बढ़ गई थी, लेकिन कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रंधावा का यह प्रयास सराहनीय है।

कांग्रेस प्रभारी रंधावा से पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया की पुत्रवधू आभा पहाड़िया भी मिलने पहुंची। रंधावा से मुलाकात करने के बाद आभा पहाड़िया ने कहा कि बड़ा बेटा हमेशा अपने पिता के नाम को आगे बढ़ाता है, लेकिन हम ओमप्रकाश पहाड़िया के भाजपा में जाने से आहत हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नहीं होती तो हमें आज कौन जानता है. आज हमारी जो इज्जत है वह कांग्रेस की वजह से है। उन्होंने कहा कि आज अगर हमारी पूछ है तो वह पिताजी जगन्नाथ पहाड़िया के नाम के कारण ही हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया ने क्या कभी पार्टी छोड़ी? हमारा टिकट पहले भी काटा, जिंदगी भर वह कांग्रेस के साथ रहे। टिकट नहीं मिला तो क्या कभी कोई अपना परिवार छोड़ता है? जिसने इज्जत दी उसे कोई छोड़ता है क्या? आभा पहाड़िया जगन्नाथ पहाड़िया के छोटे बेटे संजय पहाड़िया की पत्नी हैं।

error: Content is protected !!