Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

”जवान” की रिलीज से पहले नयनतारा की इंस्टाग्राम पर एंट्री

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म ”जवान” को लेकर सुर्खियों में हैं। ”जवान” में शाहरुख के साथ नयनतारा मुख्य भूमिका निभाएंगी। एक्ट्रेस पहली बार बॉलीवुड के किंग खान के साथ काम करेंगी। साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली नयनतारा पिछले कई सालों से सोशल मीडिया से दूर हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म ”जवान” के ट्रेलर के मौके पर इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है।

नयनतारा ने फिल्म ”जवान” का ट्रेलर रिलीज होने से पहले 31 अगस्त को इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया। इंस्टाग्राम पर नयनतारा की एंट्री उनके प्रशंसकों के लिए एक सुखद आश्चर्य थी। अभिनेत्री ने अपने जुड़वा बच्चों के साथ एक विशेष वीडियो शेयर करते हुए अपना इंस्टाग्राम अकाउंट लॉन्च किया। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “नान वंधुते नु सोल्लु… (उन्हें बताओ मैं आ गई हूं)”।

अक्टूबर 2002 में, नयनतारा और विग्नेश सिवन ने जुड़वा बच्चों के माता-पिता बनने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की। नयनतारा और विग्नेश सरोगेसी के जरिए उइर और उलगाम के माता-पिता बने। अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एंट्री लेते हुए पहली बार जुड़वा बच्चों का चेहरा दिखाया है।

जुड़वा बच्चों के साथ एक तस्वीर शेयर करने के बाद, अभिनेत्री ने एक अन्य पोस्ट में ”जवान” का ट्रेलर और फिल्म के बारे में कुछ अपडेट शेयर किए। ”चलेया” और ”रमैया वस्तावैया” गाने में दर्शकों को नयनतारा और शाहरुख की केमिस्ट्री की झलक देखने को मिली। अब किंग खान के फैंस ”जवान” का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच, बहुप्रतीक्षित ”जवान” 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं।

error: Content is protected !!