Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अडाणी ग्रुप के बहाने राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, बोले- जेपीसी जांच होनी चाहिए

मुंबई, 31 अगस्त । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुंबई में कहा कि अडाणी ग्रुप पर लगे आरोपों की जेपीसी जांच की जानी चाहिए। राहुल गांधी ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि गौतम अडाणी ने भारत से अरबों रुपये विदेश भेजे और फिर उन्हीं रुपयों को वापस भारत लाकर विभिन्न योजनाओं में लगाया है। राहुल गांधी ने कहा कि इसका पता चलना चाहिए कि वह रुपया किसका है।

राहुल गांधी मुंबई में इंडिया अलायंस की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए गुरुवार को मुंबई पहुंचे। इसके बाद राहुल गांधी ने होटल ग्रांड हयात में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि अडाणी ग्रुप के गौतम अडाणी ने शेयरों के लिए अरबों डॉलर का इस्तेमाल किया। सवाल यह है कि यह पैसा किसका है? अडाणी का या किसी और का? इसकी जांच होनी चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहला सवाल उठता है- ये पैसा किसका है? ये पैसा अडाणी का है या किसी और का? इसके पीछे का मास्टरमाइंड विनोद अडाणी सज्जन गौतम अडाणी का भाई है। इस हेराफेरी में दो और लोग भी शामिल हैं। एक सज्जन जिनका नाम नासिर अली शाबान अली है और दूसरे एक चीनी सज्जन जिनका नाम चांग चुंग लिंग है। राहुल गांधी ने कहा कि इन दो विदेशी नागरिकों को भारतीय सुरक्षा के लिए जुड़े संस्थानों में पैठ का अवसर क्यों दिया जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले की जांच हुई और सेबी ने गौतम अडाणी को क्लीन चिट दे दी। जिस शख्स ने अडाणी को क्लीन चिट दी, वो आज अडाणी की कंपनी में डायरेक्टर है। जाहिर है, यहां कुछ गलत हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि हिंडनबर्ग द्वारा अडाणी समूह पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अडाणी ग्रुप ने गुपचुप तरीके से अपने शेयर खरीदकर शेयर बाजार में लाखों डॉलर का निवेश किया। राहुल गांधी ने कहा कि इससे संबंधित खबरें आज भी प्रकाशित की गई है। राहुल गांधी ने इन सभी मामलों की जांच जेपीसी, ईडी और अन्य जांच संस्थानों से कराने की मांग की है।

आज से मुंबई में इंडिया अलायंस की तीसरी बैठक आज से मुंबई में शुरु हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए 28 दलों के वरिष्ठ नेता आज शाम तक मुंबई पहुंच चुके हैं।

error: Content is protected !!