Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भारतीय सीमा के ककरहवा से एक बंगलादेशी नागरिक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर 18 अगस्त । जनपद में कार्यरत सशस्त्र सीमा बल तिरालासवीं वाहिनी की सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने अवैध तरीके से भारत से नेपाल जा रहे बंगलादेशी व्यक्ति को गिरफ्तार कर कार्यवाही के लिए मोहना पुलिस को सौंपा है।

इस संबंध में सीमा सुरक्षा बल तिरालासवीं वाहिनी के अदजीकारी शक्ति सिंह ने बताया कि सीमा चौकी ककरहवा द्वारा जिले के नजदीकी सीमा स्तम्भ संख्या 544 ककरहवा मुख्य चेक पोस्ट पर जांच-तलाशी किया जा रहा था। एक बंग्लादेशी नागरिक अवैध तरीके से ककरहवा लुम्बनी मार्ग के द्वारा भारत से नेपाल में जाने का प्रयास करने की सूचना पर सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार की टीम द्वारा भारत से नेपाल और नेपाल से भारत आने-जाने वाले व्यक्तियों का गहन रूप से जांच की जा रही था। एक व्यक्ति भारत से नेपाल जाने के लिए चेक पोस्ट पर पहुंचा। संदेह के आधार पर उस व्यक्ति को रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सुकांता देबनाथ, (32) वर्ष पुत्र रुबिन देवनाथ ग्राम पैक्पारा पोस्ट थाना बाघेरपाडा जिला जशोर, (बांग्लादेश) का मूल निवासी बताया। उस व्यक्ति से पूछताछ के क्रम में यह भी ज्ञात हुआ कि वह 12 अगस्त 2023 को हरिदासपुर एलआइसीपी से भारत में प्रवेश किया था। पश्चिम बंगाल के रास्ते गोरखपुर होते हुए वह सिद्धार्थनगर में पहुंचा था। ककरहवा चेक पोस्ट के रास्ते से अवैध तरीके से नेपाल में प्रवेश कर रहा था। तलाशी के दौरान उस व्यक्ति के पास से भारतीय मुद्रा, बंगलादेशी पासपोर्ट, वीसा, बांग्लादेश की नागरिकता प्रमाण पत्र और चार मोबाइल का सिम व एक मोबाइल प्राप्त हुआ। तत्पश्चात उचित कार्यवाही के उपरांत प्राप्त सामानों के साथ उस व्यक्ति को पुलिस थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर को सौंप दिया गया है।

कमांडिंग अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली अवैध घुसपैठ और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये नाका, पेट्रोलिंग,चेक पोस्ट ड्यूटी के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है। अवैध रूप से हो रही घुसपैठ (भारत नेपाल के अलावा तीसरे देश के नागरिक) को रोका जा रहा है।

error: Content is protected !!