Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

इटाखोला में 30 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त

शोणितपुर (असम), 11 अगस्त । जामुगुरीहाट के इटाखोला टेंगाबस्ती में आज भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त किया गया। पुलिस ने ड्रग्स के साथ तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान सिराजुल इस्लाम (32) के रूप में की गई है। उसके पास से पुलिस को आठ कंटेनरों में भरा हुआ ड्रग्स बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि जब्त ड्रग्स का बाजार मूल्य लगभग 30 लाख रुपये है।

पुलिस ने तस्कर के पास से एक स्कूटी नंबर (एएस-वाई-0389) भी जब्त की है।

बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर विश्वनाथ चरियाली क्राइम ब्रांच और इटाखोला पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर ड्रग्स तस्कर सिराजुल इस्लाम को गिरफ्तार किया।

इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपित फरार है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!