Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

लगातार तीसरे हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, घटकर 601.45 अरब डॉलर पर

मुंबई/नई दिल्ली, 11 अगस्त । अर्थव्यवस्था के र्मोचे पर झटका लगने वाली खबर है। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट आई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार चार अगस्त को समाप्त हफ्ते में 2.42 अरब डॉलर घटकर 601.45 अरब डॉलर रह गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने यह जानकारी दी है।

आरबीआई ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि चार अगस्त को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.42 अरब डॉलर घटकर 601.45 अरब डॉलर रह गया है। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 3.16 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 603.87 अरब डॉलर रह गया था। वहीं, विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 1.93 अरब डॉलर घटकर 533.40 अरब डॉलर रह गई।

रिजर्व बैंक के मुताबिक इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 22.4 करोड़ डॉलर घटकर 44.68 अरब डॉलर रह गया। आंकड़ों के अनुसार विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 17.1 करोड़ डॉलर घटकर 18.27 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 8.6 करोड़ डॉलर घटकर 5.09 अरब डॉलर रह गया है।

error: Content is protected !!