Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

आयुष विभाग में संवर्ग और वेतन विसंगतियाँ जल्द होंगी दूरः मंत्री कावरे

भोपाल, 11 अगस्त । आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि विभाग में पदनाम और संवर्ग वेतन से संबंधित विसंगति को जल्द दूर करें। इसके लिये शासन स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही जल्द पूरी की जाये।

राज्य मंत्री कावरे शुक्रवार को मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में आयुष आयुक्त सोनाली पोंक्षे वायंगणकर और देवारण्य योजना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय मिश्रा भी मौजूद थे।

बैठक में बताया गया कि विभाग के सामुदायिक हेल्थ ऑफिसर का नाम परिवर्तित कर कम्युनिटी आयुष मेडिकल ऑफिसर किया जायेगा। इसके साथ ही आयुष शिक्षक संवर्ग का वेतनमान चिकित्सा शिक्षा विभाग के शिक्षक वर्ग के समान किये जाने के प्रयास भी शासन स्तर पर तेजी से किये जा रहे हैं।

बैठक में प्रदेश में 42 आयुष औषधालयों के नवीन भवन निर्माण के लिये प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजे गये हैं। इसके साथ ही 500 नवीन औषधालय खोले जाने का ड्राफ्ट मंत्रि-परिषद में शीघ्र रखा जायेगा। प्रदेश के 9 आयुष महाविद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों के सृजन का प्रस्ताव भी स्वीकृति के लिये भेजा गया है।

बैठक में बताया गया कि बालाघाट में आयुर्वेद महाविद्यालय शुरू किये जाने के प्रस्ताव पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। शासन से इस पर जल्द मंजूरी ली जायेगी। प्रदेश में 50 बिस्तरीय आयुष चिकित्सालयों और टीकमगढ़ के आयुर्वेद औषधालय में भी पदों पर स्वीकृति शीघ्र ली जायेगी।

बैठक में विभाग के संभागीय और जिला मुख्यालयों पर पदस्थ अधिकारियों को वाहन उपलब्ध कराने के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में देवारण्य योजना की प्रगति और इससे जुड़े कृषकों और पदाधिकारियों का शीघ्र सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया।

error: Content is protected !!