Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सबका संकल्प बने विकसित भारत : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 30 नम्बर  । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लखनऊ पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। निशातगंज के बाबा पुरवा के वाल्मीकि नगर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विकसित भारत हम सबका संकल्प बने। सबको मिलकर विकसित भारत बनाना है।

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश की छवि बदली है। 2014 के बाद गरीबों को आवास दिये गये। जिनको नहीं मिला है उनको भी सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। हम सब प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। लगभग तीन करोड़ परिवार के लिए शौचालय बने हैं। करोड़ों परिवारों को शुद्ध पेयजल दे रहे हैं। फ्री राशन योजना पांच साल के लिए और बढ़ा दी गयी है। बैंकिंग की सुविधाएं बीसी सखी के माध्यम से गांव-गांव में मिल रही हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से संबोधित किया।

इस मौके पर पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल,मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक डा.नीरज बोरा, नगर आयुक्त इन्द्रजीत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!