Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

इंटेलिजेंस ब्यूरो प्रमुख तपन डेका के घर में हुई चोरी

इंटेलिजेंस ब्यूरो प्रमुख तपन डेका के घर में हुई चोरी

गुवाहाटी, 19 जुलाई  । देश के इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख तपन डेका के आवास पर हुई चोरी का समाचार सबको चौंकाने वाला है। पूरे देश की खुफिया व्यवस्था को संभालने वाले के घर पर ही हुई चोरी की घटना सभी को हास्यास्पद लगती है।

पुलिस के गोपनीय सूत्रों ने आज मीडिया को बताया कि गुवाहाटी के दिसपुर थाना क्षेत्र स्थित आईबी चीफ तपन डेका के घर में रविवार की रात को चोरी हुई थी। लेकिन, दिसपुर पुलिस ने आईबी प्रमुख के आवास में हुई चोरी की इस घटना को गोपनीय रखने की कोशिश की थी। घटना की आधिकारिक तौर पर हालांकि, अबतक पुष्टि नहीं की गई है।

आज पुलिस के ही एक गुप्त विश्वसनीय सूत्र ने इस घटना का खुलासा कर दिया। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि चोर अधिकारी के आवास से क्या ले गए। इस संदर्भ में विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा की जा रही है।

error: Content is protected !!