
होशियारपुर, 18 जुलाई। जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता अपनी अपनी बिसात विशाने में व्यस्त हो गए हे
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेता व एससी कमिशन के प्रधान विजय सांपला ने अपने पद से इस्तीफा देकर होशियारपुर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। विजय सांपला के लिए होशियारपुर लोकसभा चुनाव टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। उसका कारण है कि दूसरी पार्टियों से भाजपा में आए नेता भी लोकसभा होशियारपुर से टिकट की आस लगाए बैठे हुए थे। ऐसे में वो अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं, जिससे होशियारपुर लोकसभा चुनाव विजय सांपला को जीतने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।
क्योंकि भाजपा के होशियारपुर जिले में कम से कम 5 गुट्ट पहले ही पार्टी के बने हुए हैं, वहीं बाहरी पार्टियों से आए नेताओं के भी अपने गुट बनने शुरू हो गए हैं। इसमें संदेह नहीं है कि होशियारपुर से विजय सांपला के चुनाव लड़ने की खबरों के बाद कई नेता अपना भाजपा से पाला बदलकर दूसरी पार्टियों में जा सकते हैं व विजय सांपला के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। क्योंकि इससे पहले विजय सांपला फगवाड़ा मे विधानसभा चुनाव हार गए थे व हारने का कारण भी गुटबाजी ही थी।
इसलिए यह कहना ठीक होगा कि विजय सांपला लड़ेंगे होशियारपुर से लोकसभा चुनाव, गुटबाजी व दूसरी पार्टियों से आए नाराज नेता करेंगे खेल खराब।

