Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

केन्द्रीय वित्त मंत्री से मिले इंदौर सांसद, जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल खोलने का किया आग्रह

इंदौर, 9 अगस्त । मध्यप्रदेश में जीएसटी की अपीलेट ट्रिब्यूनल बेंच स्थापित की जानी है, जिसके लिए भोपाल का नाम प्रस्तावित है। सांसद शंकर लालवानी ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय वित्त मंत्री से जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल इंदौर में खोलने का आग्रह किया।

सांसद लालवानी ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा करदाता इंदौर में हैं। साथ ही इंदौर में आयकर अपीलेट ट्रिब्यूनल और एनसीएलटी की बेंच भी मौजूद है। इसके अलावा उच्चतम न्यायालय की खंडपीठ भी इंदौर में है। इसलिए जीएसटी की अपीलेट ट्रिब्यूनल इंदौर में खोली जानी चाहिए। इससे टैक्स प्रोफेशनल तथा कारोबारियों को आसानी होगी।

सांसद शंकर लालवानी ने बुधवार देर शाम उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात कर उन्हें बताया है कि मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर है और जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल इंदौर में खोला जाना सर्वथा योग्य है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उनकी मांग पर विचार कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

error: Content is protected !!