Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया

चेन्नई, 09 अगस्त । एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। बुधवार को भारतीय टीम ने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 से पटखनी देते हुए टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शुरुआत से ही भारतीय टीम दबाव बनाए हुए थी।इस बीच पहले क्वार्टर के अंत में मिले पेनल्टी कॉर्नर को भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की। इस तरह भारत ने पाकिस्तान पर 1-0 की बढ़त बनाई।

वहीं पहले क्वार्टर में पिछड़ने के बाद पाकिस्तान के पास बराबरी के कई मौके आए लेकिन वो इन्हें भुना नहीं पाया। इस बीच दूसरे क्वार्टर में 23वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने एक और गोल मार दिया। भारत का दूसरा गोल भी पेनल्टी कॉर्नर के जरिए आया।

फिर तीसरे क्वार्टर में भी खेल की गति और दिशा वैसी ही रही। पाकिस्तान ना तो गोल कर पा रही थी और न ही गोल रोकने में सफल हो रही थी। तीसरे क्वार्टर में 36वें मिनट में भारत के लिए जुगराज सिंह ने तीसरा गोल किया। इस गोल के साथ भारतीय टीम को जीत की महक आने लगी। हालांकि पाकिस्तान पर भारत की जीत की मुहर चौथे क्वार्टर के 53वें मिनट में मनदीप सिंह के शानदार शॉट ने लगा दी। इस तरह फाइनल बेल बजने तक भारत ने चार गोल कर पाकिस्तान को 4-0 से हरा दिया था।

भारत ने इस मैच में सिर्फ जीत दर्ज नहीं की, बल्कि पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता भी दिखाया। पाकिस्तान के पास टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच को जीतना था या दो गोल से ज्यादा नहीं खाने थे, लेकिन भारत ने चार गोल भी किए और पाकिस्तान को गोल का खाता तक नहीं खोलने दिया।

error: Content is protected !!