Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

खराब मौसम के चलते इंडिगो की फ्लाइट दो बार पाकिस्तान एयर स्पेस में घुसी

खराब मौसम के चलते इंडिगो की फ्लाइट दो बार पाकिस्तान एयर स्पेस में घुसी

चंडीगढ़, 26 जून । खराब मौसम की वजह से इंडिगो की श्रीनगर-जम्मू फ्लाइट 6ई-2124 रविवार को पाकिस्तान एयर स्पेस में दो बार घुस गई। इसके बाद फ्लाइट की अमृतसर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इंडिगो फ्लाइट का पाकिस्तान एयर स्पेस में दाखिल होने का दो हफ्तों में यह दूसरा मामला है।

ताजा घटना रविवार दोपहर की है, जब श्रीनगर से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-2124 ने जम्मू के लिए उड़ान भरी थी। 28 मिनट के बाद यह फ्लाइट मौसम खराब होने के कारण जम्मू कश्मीर के कोटे जमैल के रास्ते पाकिस्तान में दाखिल हुई। तकरीबन 5 मिनट तक यह फ्लाइट पाकिस्तान एयर स्पेस में रही और सियालकोट होते हुए जम्मू की तरफ बढ़ गई।

जम्मू में भी खराब मौसम था। इसके कारण यह वहां भी लैंड नहीं कर सकी। इसके बाद फ्लाइट ने अमृतसर का रुख किया। शाम करीब 4:15 बजे यह फ्लाइट दोबारा पाकिस्तान सीमा में दाखिल हुई। जम्मू कश्मीर के कड़ियाल कलां से दाखिल यह फ्लाइट शाम करीब 4.25 बजे अमृतसर में अजनाला के कक्कड़ गांव के निकट भारतीय सीमा में लौटी। इसके बाद फ्लाइट की अमृतसर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

error: Content is protected !!