Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

राजस्थान विस चुनाव: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया मतदान

जयपुर, 25 नवंबर  । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार सुबह जोधपुर के सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के महामंदिर इलाके में स्थित जैन स्कूल में अपना वोट डाला। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी सुनीता गहलोत और उनके परिजनों ने भी मतदान किया।

मतदान के बाद एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में माहौल दिख रहा है कि हमारी सरकार बनेगी। महिला, किसान, जवान, छात्र सभी से समर्थन मिलेगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भाजपा के पक्ष में अंडर करंट होने के दावे को खोखला बताते हुए कहा कि हमारा दावा ठोस है। हमारी गारंटी काम करेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी फेल हो गई है।

उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान भाजपा के पांच-पांच सीएम, केंद्रीय मंत्री और बड़े नेता यहां अपनी बात रखने आए लेकिन प्रदेश की बात किसी ने नहीं की। लोगों को यह पसंद नहीं आया। उनके पास प्रदेश के मुद्दे नहीं थे। यह चुनाव लोकसभा का ना होकर विशुद्ध विधानसभा का है। उनके पास कहने को कुछ भी नहीं है। जनता सब जानती है।

error: Content is protected !!